फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लोगों तक योजनाओं का लाभ देना पहली प्राथमिकता

Sun, 10 Dec 2023 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 39- गांव बड़ौता में स्टाल पर लगे ड्रोन का निरीक्षण करते हुए एसडीएम आशीष वशिष्ठ व अन्य अधिक
विज्ञापन
सोनीपत। गांव दहिसरा व भैरा बाकीपुर में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया गया। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि अंतिम व्यक्ति को विकास की पंक्ति में सबसे आगे खड़ा करना व योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर उनका लाभ देना सबसे पहली प्राथमिकता है। दहिसरा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए सांसद रमेश कौशिक ने लाभार्थियों से सीधा संवाद किया और लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनके निवारण को लेकर अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए। गांव सिटावली व रहमाना में विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत ग्रामीणों ने किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने किया यात्रा का स्वागत

गोहाना। विकसित भारत संकल्प यात्रा का रविवार को गांव बड़ौता में स्वागत किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए। वहीं एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने निरीक्षण किया और इसके साथ लोगों को 2047 तक भारत को पूर्ण आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प करवाया गया। ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान ब्लॉक समिति गोहाना के अध्यक्ष प्रदीप, बीडीपीओ परमजीत, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल श्योराण, कृषि अधिकारी डा. राजेंद्र प्रसाद, भाजपा नेता नरेंद्र गहलावत, सरपंच संजू व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें