फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध : स्थानीय नेताओं ने डाॅ. अरविंद शर्मा को टिकट देने का किया विरोध

Fri, 06 Sep 2024 06:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत के गोहाना में जींद रोड पर एक कार्यालय में भाजपा के स्थानीय दावेदार अपने समर्थको
विज्ञापन
गोहाना। भाजपा की तरफ से गोहाना विधानसभा क्षेत्र से डाॅ. अरविंद शर्मा को टिकट देने के बाद वीरवार को स्थानीय दावेदारों ने जींद रोड स्थित एक कार्यालय में अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने स्थानीय दावेदारों की टिकट काटकर बाहरी नेता को टिकट दी है। इसका वह विरोध करते हैं। हाईकमान का यह निर्णय ठीक नहीं है। स्थानीय दावेदारों ने हाईकमान को दो दिन का समय दिया है। दो दिन बाद बैठक कर वह आगामी निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय दावेदारों से मिलने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने आश्वासन दिया है कि उनकी बात को संगठन के सामने रखा जाएगा। भाजपा के नेता इंद्रजीत विरमानी, बलराम कौशिक, परमवीर सैनी व अन्य नेताओं ने कहा कि कुछ दिन पहले वह दिग्गज नेता धर्मेंद्र प्रधान के यहां गए थे और किसी स्थानीय को टिकट देने की मांग की थी। उनसे कहा था कि स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गोहाना में संगठन को मजबूत किया है। इसके लिए खूब पसीना बहाया। अब फसल पकी तो यहां चुनाव लड़ने के लिए किसी और को भेज दिया। इससे सभी खफा हैं। टिकट नहीं बदली तो कार्यकर्ता पूरे हौसले से काम नहीं कर पाएंगे। वहीं स्थानीय नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी ने डॉ. अरविंद शर्मा को रोहतक से टिकट दी तो वह वहां से हार गए थे, अब गोहाना में कैसे जीतेंगे। अगर वह जीत जाएंगे तो स्थानीय लोग उनसे रोहतक जाकर बात करेंगे।
गोहाना से की थी शुरुआत, अब जीत दर्ज कर करवाएंगे विकास
गोहाना विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार डाॅ. अरविंद शर्मा वीरवार को दोपहर बाद गोहाना स्थित एक पैलेस में पहुंचे और जनसभा की। उन्होंने कहा कि अपनी राजनीति की शुरुआत गोहाना व सोनीपत से ही की थी। अब गोहाना में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर विकास कार्य किए जाएंगे। यदि कोई काम प्रदेश सरकार में नहीं हुआ तो केंद्र सरकार से बात करके काम कराएंगे। गोहाना वासियों की हर मांग को पूरा किया जाएगा। इससे पूर्व उनका यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें