फोटो : सोनीपत बीडीपीओ कार्यालय में प्रदर्शन करते किसान मजदूर संघर्ष समिति के सदस्य। स्रोत: समित
सोनीपत। किसान मजदूर संघर्ष समिति ने मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय में गांव भटगांव की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसईपीओ को बीडीपीओ के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के तालाब दूषित पानी से भरे हैं, जिससे पशुओं को पीने का पानी नहीं मिलता। फरमाना-सोनीपत मुख्य मार्ग से जुड़ने वाले दो रास्ते दशकों से कच्चे हैं। संयोजक ईश्वर सिंह दहिया ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से इन समस्याओं से परेशान हैं। दूषित तालाबों से कॉलोनियों में बीमारी फैलने का खतरा है। ग्रामीणों ने कूड़े के ढेर, सफाई की कमी, खेल मैदान की पगडंडी, नहर के खराब रास्ते और ड्रेन से गंदगी की समस्या भी उठाई। समिति ने इन सभी समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की। इस दौरान बलबीर सैनी, विनोद, ईश्वर सिंह समेत कई सदस्य मौजूद रहे। संवाद