फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पावर ग्रिड लाइन के विरोध में धरना जारी, किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन

Fri, 19 Jan 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव नाहरा में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते किसान संगठनों के सदस्य। स्रोत: पाठ
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नाहरा के खेतों में पावर ग्रिड की लाइन बिछाने के विरोध में शुक्रवार को किसानों का धरना जारी रहा। कांग्रेस नेता राजेंद्र टोंक ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। संयुक्त किसान मोर्चा व उससे जुड़े संगठनों ने आंदोलन को तेज करने के लिए प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से ईश्वर सिंह राठी, ईश्वर सिंह दहिया ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उनको मुआवजा दिए बगैर उनकी फसल को बर्बाद कर दिया गया। आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन को लगातार मदद करता रहेगा। सरपंच एवं दहिया चौबीसा के प्रधान अधिवक्ता उमेश दहिया ने बताया कि किसानों की जायज मांग को लगातार समर्थन मिल रहा है। इस दौरान जय करण, किसान पंचायत के प्रतिनिधि सचिन, देवेंद्र सिंह, दलबीर, किसान मजदूर पंचायत की तरफ से वजीर सिंह, भगत सिंह, किसान सभा के नेता रणबीर मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें