फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रीको रोमन का शिविर लखनऊ शिफ्ट करने का प्रस्ताव, पहलवानों का विरोध

Fri, 17 Mar 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई), बहालगढ़ में एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए फ्री-स्टाइल व ग्रीको रोमन के पहलवानों का अभ्यास शिविर लगाया गया है। इसी बीच ग्रीको रोमन के पहलवानों का शिविर लखनऊ में लगाने का प्रस्ताव लाया गया। इस पर पहलवानों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि इससे उनका अभ्यास प्रभावित होगा। इसके बाद फिलहाल उनके शिविर को शिफ्ट करने के प्रस्ताव को टाल दिया गया है। कहा जा रहा है कि सोनीपत में महिला पहलवानों का शिविर लगाने की कवायद के चलते ग्रीको रोमन का शिविर शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा गया था।
विज्ञापन

दिल्ली में 10 व 11 मार्च को ओवरसाइट कमेटी ने एशियन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल लेकर भारतीय दल का चयन कर लिया था। नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में हुए ट्रायल में चयनित 30 पहलवानों में से 24 हरियाणा के हैं। चयनित पहलवान 9 से 14 अप्रैल तक कजाकिस्तान के अस्ताना में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए ग्रीको रोमन व फ्री-स्टाइल के पहलवानों का शिविर साई बहालगढ़ में शुरू हो गया था।
हालांकि पहलवानों के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों के बाद महिलाओं का कैंप नहीं लग सका है। ऐसे में साई बहालगढ़ से ग्रीको रोमन के पहलवानों को लखनऊ शिफ्ट करने का प्रस्ताव लाया गया। ग्रीको रोमन के पहलवानों को जब इस बारे में पता लगा तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। उनके साथ फ्री-स्टाइल के पहलवान भी साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा से मिले और यहां से कैंप शिफ्ट नहीं करने की बात की। पहलवानों ने बताया कि उन्होंने निदेशक के सामने उनकी तैयारियां प्रभावित होने की बात कही। उनका कहना था कि यहां ग्रीको रोमन व फ्री-स्टाइल के पहलवान कई बार एक-दूसरे का अभ्यास करने में मदद लेते हैं। इससे उनकी तैयारी बेहतर होती है। अगर उनका शिविर शिफ्ट हुआ तो तैयारियां प्रभावित होगी। सूत्रों का कहना है कि पहलवानों के विरोध के बाद फिलहाल शिविर को शिफ्ट करने के निर्णय को टाल दिया है। इसे लेकर जब साई की क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन


महिलाओं का शिविर सोनीपत में लाने की तैयारी
सूत्रों का कहना है कि ग्रीको रोमन पहलवानों का शिविर लखनऊ शिफ्ट करने के पीछे महिला पहलवानों का शिविर सोनीपत में लगाने की कवायद की जा रही है। बताया जा रहा है कि सोनीपत में 40 महिला पहलवानों का शिविर लगाया जा सकता है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर आरोप लगने के बाद लखनऊ में महिला पहलवानों का शिविर नहीं लगाया जा रहा है। हालांकि इसे लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें