गन्नौर। एसडीएम निर्मल नागर ने शनिवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में गेहूं खरीद एजेंसियों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अनाज मंडी व खरीद केंद्रों में फसल उठान के कार्य को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों में निर्धारित मापदंड के तहत फसल का उठान करें। उन्होंने बारिश में आढ़तियों की ओर से गेहूं भीगने से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए। गेहूं की ढेरियों व बोरियों को ढकने के लिए तिरपाल की भी उपलब्धता रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में मार्केट कमेटी सचिव दीपक सुहाग, नायब तहसीलदार गजे सिंह, खाद्य आपूर्ति विभाग व एफसीआई के अधिकारी मौजूद रहे।