फोटाे 03. साेनीपत शहर में जुलूस निकालते कर्मचारी व अन्य संगठन पदाधिकारी। संवाद
सोनीपत। ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों की ओर से गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में संयुक्त सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सीटू से आनंद शर्मा, एआईयूटीयूसी से हरिप्रकाश, सर्व कर्मचारी संघ से जय भगवान दहिया, अखिल भारतीय किसान सभा से श्रद्धानंद सोलंकी, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से महेंद्र सिंह भनवाला ने संबोधित किया। इसके बाद 9 व 10 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय में पड़ाव डालने के लिए रूपरेखा बनाई गई। मणिपुर में हुई घटना के विरोध में लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला गया।
सीटू नेता छवि, एआईयूटीयूसी से बलवान सिंह, सर्व कर्मचारी संघ से देशराज नैन ने मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने, अपराधियों को गिरफ्तार करने व मणिपुर की जनता को सुरक्षा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के कार्यकाल में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आने वाले समय में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राजेश, अमित कुमार, सोना देवी, धर्मपाल मलिक व मुकेश कुमार मौजूद रहे।
फोटाे 03. साेनीपत शहर में जुलूस निकालते कर्मचारी व अन्य संगठन पदाधिकारी। संवाद