फोटो 27- सोनीपत के गांव खानपुर कलां निवासी प्रियंका मलिक को फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में स
गोहाना। फरीदाबाद के सेक्टर-17 में स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में मानवीय निर्माण मंच ,भारत की तरफ से रविवार को राष्ट्रीय स्तर का योग रत्न शिक्षक अवॉर्ड सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव खानपुर कलां की प्रियंका मलिक को ए-कैटेगरी में राष्ट्रीय योग रत्न शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिनेता एवं थियेटर निर्माता राहुल भूचर, विशिष्ट अतिथि सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश रहे। कार्यक्रम में प्रियंका मलिक को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी, पुस्तक और डायरी भेंट कर सम्मानित किया। प्रियंका मलिक फिलहाल सोनीपत जिले की योगा सचिव है। साथ ही वह गोहाना में स्थित दून पब्लिक स्कूल में योगा प्रशिक्षक है। उनके विद्यार्थी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर योग क्षेत्र में जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
फोटो 27- सोनीपत के गांव खानपुर कलां निवासी प्रियंका मलिक को फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में स