फोटो 33- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह व प्राध्यापिकाओं के स
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की तरफ से घोषित किए गए एमएससी भौतिक विज्ञान के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की दो छात्राओं ने विवि की टॉप-10 सूची में नाम दर्ज करवाया है। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को बधाई दी। एमएससी भौतिक विज्ञान की विभागाध्यक्ष सोनम ने बताया कि जीवीएम की प्रियंका ने द्वितीय सेमेस्टर में 76.81 फीसदी अंक लेकर विवि स्तर पर चौथा और मोनिका ने 73.48 फीसदी अंकों के साथ नौवां स्थान हासिल किया है। प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने दोनों छात्राओं का काॅलेज में अभिनंदन किया। इस मौके पर प्राध्यापिका अंशू, सिल्की, ज्योत्सना ने भी टॉप-10 सूची में शामिल प्रियंका व मोनिका को बधाई दी।