फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निजी स्कूल संचालक अभिभावकों संग करेंगे बैठक, देंगे चालक-सहायकों की जानकारी

Tue, 23 Apr 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर निर्धारित नियमों की सख्ती से पालन कराना है। सुरक्षित वाहन नीति को लेकर निर्धारित गाइडलाइन की जानकारी अभिभावकों को भी होनी चाहिए। इसको लेकर उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने सभी स्कूल संचालकों को अभिभावकों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। जिसमें अभिभावकों को गाइडलाइन के साथ ही बसों के चालक व सहायक के बारे में भी पूर्ण जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने निर्देश दिए हैं कि बैठक में आरटीए व शिक्षा विभाग के अधिकारी को भी शामिल किया जाए जिससे अधिकारी सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के नियमों से अवगत करा सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियाें की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों को भी आगे आना होगा। अभिभावकों का भी कर्तव्य बनता है कि वह बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते समय व लाते समय यह ध्यान रखें कि चालक नशे में तो नहीं है, या किसी नियम की अवहेलना तो नहीं हो रही। यदि ऐसा है तो हेल्पलाइन नंबर व संबंधित स्कूल को तुरंत सूचना दें। निजी स्कूलों को सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत अपने वाहनों को 26 अप्रैल तक दुरुस्त करवाना होगा। इसके बाद जिला परिवहन अधिकारी फिर से जांच अभियान तेज करेंगे। सभी स्कूलों को विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए तय नियमों की पालना होनी होगी, अवहेलना पर कोई माफी नहीं है।
वर्जन
विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त ने निजी स्कूलों को अभिभावकों संग बैठक करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें चालक व सहायक की जानकारी साझा करने के साथ ही निर्धारित गाइडलाइन के बारे में बताना होगा। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों को भी सचेत रहना होगा। नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें