फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निजी अस्पताल संचालक ने गलत रिपोर्ट तैयार करने के लगाए आरोप, सिविल सर्जन ने किया इनकार

Sat, 07 Sep 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। निजी अस्पताल संचालक ने सिविल सर्जन पर गलत रिपोर्ट तैयार कर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। अस्पताल संचालक ने सिविल सर्जन के खिलाफ मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक, विजिलेंस, सोनीपत पुलिस आयुक्त और एंटी करप्शन ब्यूरो के एडीजीपी को लिखित में शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिविल सर्जन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर कार्रवाई से बचने के लिए अस्पताल संचालक की तरफ से यह हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

संजोग अस्पताल के संचालक डाॅ. संजय जैन ने बताया कि उनका गन्नौर में सीता अस्पताल व प्रयास इंटरनेशनल स्कूल है। सिविल सर्जन डाॅ. जय किशोर ने अक्तूबर, 2020 में उप सिविल रहते हुए उनके सीता अस्पताल में दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में अनियमितताओं और विसंगतियों की झूठी सूची तैयार की थी। जब उन्होंने सूची पर आपत्ति जताई, तो उन पर अन्य व्यक्ति के जरिये दबाव बनाया गया। आरोप है कि चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में उनसे 25 लाख रुपये की मांग की गई।

गन्नौर में सीता अस्पताल में मरीज की मौत के मामले में जांच की गई थी, इसमें खामियां मिलने के कारण अस्पताल पर कार्रवाई हो सकती है। इसी कार्रवाई से बचने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस के सामने सभी सबूत पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें