फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टोल को लेकर निजी बस चालक और टोल कर्मचारी भिड़े

Sun, 16 Jun 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। गांव झरोठ टोल प्लाजा पर देर रात एक निजी बस चालक और टोलकर्मियों में भिड़ंत हो गई। टोल मैनेजर व अन्य को चोट लगी है। दोनों तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


झज्जर के गांव गोच्छी से कई श्रद्धालु निजी बसों में सवार होकर रात को उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। देर रात झरोठ टोलकर्मियों से बस चालक का झगड़ा हो गया। टोल मैनेजर जितेंद्र ने बताया कि एक निजी बस टोल प्लाजा पर पहुंची। चालक ने कहा कि एक माह पहले उनकी बस का बिना यहां से गुजरे फास्ट टैग से पैसा कट गया था। उन्होंने अबकी बार बिना टोल दिए जाने को कहा। टोल मैनेजर ने उनकी बात मानते हुए बस को निकाल दिया।
इसी दौरान उनकी दूसरी बस आ गई। उस बस चालक ने भी बिना टोल दिए जाने की जिद की। जिस पर टोल कर्मियों से उनकी बहस हो गई। आरोप है कि कुछ व्यक्ति कंट्रोल रूम में आ गए। उन्होंने मैनेजर जितेंद्र व अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई। थाना प्रभारी अंकित कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें