फोटो 33- सोनीपत के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में पदाधिकारी विजेता खिलाड़ी
सोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय शुक्रवार को छठी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. तराना नेगी ने शिरकत की। प्राचार्य डॉ. नरेश आंतिल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की छात्रा ने मार्च पास्ट निकाल कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। डॉ. नवीन वशिष्ठ व डॉ. स्वाति ने मंच का संचालन किया। प्राचार्य डॉ. नरेश आंतिल ने बताया कि ऊंची कूद में तनुजा ने पहला, पूजा ने दूसरा व प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर प्रिंसी, द्वितीय स्थान पर कशिश व तृतीय स्थान पर गायत्री रही। डिस्कस थ्रो में सोनिया ने प्रथम, सोनम ने द्वितीय और गायत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेता छात्राओं काे पुरस्कृत किया।