फोटो : 39: बैठक संपन्न होने के बाद भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्य। स्रोत संगठन
गन्नौर। भूतपूर्व सैनिक संगठन गन्नौर की बैठक केडी नगर में ब्लाक अध्यक्ष ओम प्रकाश मालिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 7 दिसंबर को आयोजित होने वाले 53वें नेवी डे समारोह और संगठन के वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। ओम प्रकाश मलिक ने कहा कि नेवी दिवस समारोह में देश के सैन्य अधिकारी मेजर जनरल जीडी बक्शी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही मैक्स प्लस पानीपत द्वारा एक मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। बैठक में निर्णय हुआ कि नेवी डे पर ब्लाक की सभी वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा।