फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाणा, यूपी के चार-चार जिलों और दिल्ली में भूकंप आपदा से निपटने की तैयारी

Sun, 12 Mar 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
शिविर के दौरान आपदा में घायल के उपचार का प्रशिक्षण लेती एनसीसी कैडेट। संवाद
विज्ञापन
प्रदीप कौशिक
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के चार-चार जिलों व राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भूकंप आपदा से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बहु राज्यीय मॉक ड्रिल के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें सभी विभाग शामिल होंगे। इसको लेकर 13 मार्च को संबंधित राज्य व जिला अधिकारियों की वर्चुअल बैठक होगी।
इनमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) व भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी मुख्य रूप से शामिल होंगे। मुख्यालय से आदेश जारी होने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्रदेश के सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद व उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ के अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मॉक ड्रिल करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

24 मार्च को संबंधित जिलों में भूकंप आपदा से निपटने के लिए बहु राज्यीय मॉक ड्रिल की जानी है। आदेश जारी होने के बाद जिला प्रशासन व संबंधित विभागों की ओर से तैयारी की जा रह है। इसे लेकर 13 मार्च को दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक वर्चुअल बैठक होगी। मॉक ड्रिल में पूरे प्रशासनिक अमले के साथ एनडीआरएफ, एनसीसी, पुलिस, होमगार्ड सहित सभी विभाग शामिल होंगे।
एनसीसी कैडेट को आपदा से निपटने को दिया जा रहा प्रशिक्षण
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से संचालित आपदा मित्र योजना के तहत एनसीसी कैडेटों को आपदा मित्र के रूप में बिट्स महाविद्यालय, गांव मोहाना में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनवरी में पहले बैच में 103 एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब दूसरे बैच में 197 एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 3 मार्च से शुरू हुए शिविर में आपदा मित्रों को डूब रहे लोगों को बचाने, सर्पदंश एवं घायलों की प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें अन्य प्राकृतिक आपदाओं के बारे में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आपदा मित्रों की दक्षता बढ़ेगी। प्रशिक्षित आपदा मित्र आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करेंगे, ताकि वह अपने बचाव में खुद भी सक्षम हो सकें। मॉक ड्रिल के दौरान इन आपदा मित्रों का भी सहयोग लिया जाएगा।
उप सिविल सर्जन को नोडल अधिकारी किया नियुक्त
भूकंप आपदा मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने उप सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि आपदा किसी समय का इंतजार नहीं करती। ऐसे में हमें हमेशा आपदा से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। मॉक ड्रिल को लेकर लघु सचिवालय में नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। जिला राजस्व अधिकारी हरिओम शर्मा ने कहा कि आपदा का सायरन बजते ही सबसे पहले आकलन करने के लिए टीमें सभी घटनास्थल का निरीक्षण करेंगी। इसी दौरान सभी प्रशासनिक टीमें जिनमें एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और बाकी विभागों की रेस्क्यू टीमें अपने-अपने स्थानों पर पहुंचेंगी। इस दौरान मौके पर रेस्क्यू की मॉक ड्रिल की जाएगी। यहां एनडीआरएफ, एनसीसी की टीमें भी तैनात रहेंगी।
भूंकप आपदा से निपटने के लिए होने वाली मॉक ड्रिल को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। उप सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी चिकित्सकों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। -डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन
विज्ञापन

24 मार्च को होने वाले मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन की ओर से आपदा मित्र योजना के तहत एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मॉक ड्रिल के दौरान लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों को भी आपदा से निपटने के लिए जागरूक किया जाएगा।
हरिओम अत्री, जिला राजस्व अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें