खरखौदा। उपमंडल सामान्य अस्पताल में एसएमओ के दोनों पदों पर स्थायी नियुक्ति हो गई है। इसके साथ ही अब यहां ऑपरेशन थियेटर बनाने की तैयारी भी शुरू है। इससे यहां आने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा। पूर्व में एसएमओ रहे डाॅ. सत्यपाल ने दोबारा एसएमओ खरखौदा का पदभार संभाल लिया है। वहीं पदोन्नत हुई डाॅ. आशा सहरावत की भी एमएमओ पद पर स्थायी नियुक्ति हो गई है।
एसएमओ डाॅ. आशा सहरावत ने बताया कि वह अस्पताल में एक ऑपरेशन थियेटर बनाने को लेकर प्रयासरत हैं। इससे स्थानीय घायलों और मरीजों को पीजीआईएमएस रोहतक व खानपुर मेडिकल कॉलेज जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। अस्पताल में आने वाले स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। ऑपरेशन थियेटर की स्थापना से हमें आपातकालीन सर्जरी और अन्य आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रियाओं को स्थानीय स्तर पर ही संपन्न करने में सहायता मिलेगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। वहीं एसएमओ डाॅ. सत्यपाल का कहना है कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा सकें, इस पर फोकस किया जाएगा।