फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे की नई मशीन लाने की तैयारी

Thu, 04 Apr 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में जल्द नई एक्स-रे मशीन लाने की तैयारी शुरू कर दी है। चिकित्सा अधीक्षक ने नई मशीनों की मांग मुख्यालय में भेजी है। नई मशीन आने पर बार-बार पुरानी मशीन खराब होने का झंझट खत्म हो जाएगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक्स-रे की तीन मशीन हैं। इन मशीनों को 12 साल पहले लाया गया था। मशीन पुरानी होने की वजह से कुछ दिन चलने के बाद फिर से खराब हो जाती है। इससे मरीजों को एक्स-रे कराने के लिए लाइनों में कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। नंबर नहीं आने पर कुछ मरीज बिना एक्स-रे कराए ही वापस लौट जाते हैं। मरीजों की सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नई मशीनों की मांग की है।



रोजाना 150 से अधिक मरीजों के लिखे जाते हैं एक्स-रे

मेडिकल कॉलेज में रोजाना 2000 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। इनमें से कई मरीजों को एक्स-रे कराने की सलाह दी जाती है। ऐसे में रोजाना 150 से ज्यादा मरीजों के एक्स-रे कराने के लिखा जाता है। मशीन खराब होने पर एक्स-रे नहीं हो पाते और मरीजों का वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन




नई एक्स-रे मशीनों की मांग मुख्यालय भेजी गई है। मुख्यालय की तरफ से जल्द ही एक्स-रे मशीन मिलने की संभावना है। इसके बाद मरीजों को एक्स-रे कराने में परेशानी का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन

- डॉ. धीरज, चिकित्सा अधीक्षक, बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें