फोटो 22: सोनीपत में नवनियुक्त पॉलिटेक्निक अध्यक्ष प्रीत हुड्डा का स्वागत करते आईएसओ कार्यकर्ता।
सोनीपत। इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ ने संगठन को मजबूत करने के लिए नई नियुक्ति की है। आईएसओ नेता प्रीत हुड्डा को पॉलिटेक्निक सोनीपत अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। आईएसओ जिलाध्यक्ष जयदीप सरोहा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिला में आईएसओ के संगठन में मेहनती छात्रों को जोड़ा जाएगा। जल्द जिला व हलका स्तर पर संगठन का गठन किया जाएगा। इस दौरान आशीष सुहाग, रमेश पहलवान, पुलकित, विक्की पहलवान, उधम सिंह, यश पंडित, कृष्ण पहलवान, राहुल, दीपांशु खन्ना, हर्ष दहिया, मोहित नरवाल, अखिल राठधाना, लक्ष्य सरोहा, मान सरोहा, सक्षम पंडित, केडी दहिया, अरमान, हिमांशु गहलावत भी मौजूद रहे।