फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बकरीद पर खुशहाली की मांगी दुआ, दी मुबारकबाद

Mon, 17 Jun 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में बरोदा रोड स्थित ईदगाह कॉलोनी में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवा
विज्ञापन
सोनीपत। जिलेभर में सोमवार को बकरीद का पर्व उत्साह, शांतिपूर्ण व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। मुख्य नमाज मस्जिदों व ईदगाह में सुबह 6 से 8 बजे के दौरान अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद देश में अमन, एकता व खुशहाली के लिए दुआ की गई। नमाजियों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

नमाज के लिए जिला पुलिस व प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कुंडली स्थित नूरानी मस्जिद में सुबह 6 बजे, सोनीपत स्थित मामा भांजा मस्जिद में सुबह 8 बजे, रसोई स्थित मदीना मस्जिद में सुबह 7 बजे, कुंडली स्थित फातिमा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे, नांगल कलां मस्जिद में सुबह 7:15 बजे, ईदगाह मस्जिद में सुबह 8 बजे नमाज अदा की गई।
नमाजियों ने अमन, शांति व भाईचारे की दुआ की। करीब 15 दिन पहले 10 हजार में बिकने वाला बकरा बकरीद पर 20 से 35 हजार रुपये तक का बिका। खरीदारों ने बकरों की जमकर खरीदारी की और परंपरा को निभाया।
विज्ञापन


नमाज अदा करने पहुंचे हजारों लोग
गोहाना। बरोदा रोड स्थित ईदगाह कॉलोनी में बकरीद पर मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने नमाज अदा की। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी मस्जिद में पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई दी। मौलाना मोहम्मद मोमिन ने बताया कि इस साल गर्मी को देखते हुए एक घंटा पहले नमाज अदा करने का समय रखा गया। सोमवार को सुबह 8 बजे सभी मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता राजबीर दहिया ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।


खरखौदा में भी बकरीद पर अदा की नमाज
खरखौदा। खरखौदा में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद पर नमाज अदा कर अमन शांति की दुआ मांगी। इस दौरान शहर के मटिंडू चौक स्थित बाइपास पर नमाज अदा की गई। इस दौरान इमाम तारीफ ने कहा कि पर्व संदेश देता है कि हम सभी ईश्वर की ही कृति हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें