सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित जननायक जनता पार्टी के जिला कार्यालय में युवा विंग के जिलाध्यक्ष सरपंच संदीप ठरू ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रवीण आंतिल को वरिष्ठ उप जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। रामदास, अरुण छिक्कारा, कुलदीप, प्रमोद, कपिल, नवीन को उपाध्यक्ष, मुकेश को प्रधान महासचिव और युवराज, रोहित मलिक, सत्येंद्र और अक्षय को जिला महासचिव बनाया गया है। रितिक, मनजीत, रूपेंद्र, राकेश, कुलदीप गुलिया को जिला सचिव, अनिल देशवाल को जिला संगठन सचिव और विनोद कुमार को प्रचार सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि युवाओं के बलबूते मिशन दुष्यंत-2024 को पूरा किया जाएगा।