फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय युवा महोत्सव से लौटी प्राची को मिला प्रमाणपत्र

Thu, 22 Feb 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह व अन्य के साथ प्रमाण पत्र दि
विज्ञापन
सोनीपत। मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसका अधिकाधिक इस्तेमाल करना चाहिए। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में यह संदेश देकर लौटी जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्रा प्राची को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र दिया गया । संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी और प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने प्राची को बधाई दी। प्राध्यापिका प्रियंका ने बताया कि महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जीवीएम से बीएससी मेडिकल अंतिम वर्ष की छात्रा प्राची ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। प्राची ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मोटे अनाज पर ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी। प्राची ने प्रभावी रूप में बताया कि मोटा अनाज सेहत के लिए कितना लाभकारी है। युवा महोत्सव की प्रमुख संयोजक प्राध्यापिकाओं रोहिणी मदान और अर्चना ने भी प्राची को बधाई दी। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने बताया कि राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित युवा महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया। इसके प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें