फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रभातफेरी निकाल प्रभु की महिमा का किया बखान

Mon, 20 Apr 2026 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : साेनीपत के विशाल नगर में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालते इस्कॉन प्रचार समिति के सदस्य
विज्ञापन
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से रविवार को विशाल नगर में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालकर प्रभु गुणगान किया गया। प्रभातफेरी विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए गली नंबर 6 में पहुंची। मार्ग में समिति सदस्यों ने जगह-जगह हरिनाम संकीर्तन करते हुए प्रभु की महिमा का बखान किया। प्रभातफेरी में रघु कुमार दास ने चैतन्य महाप्रभु की शिक्षाओं के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी दी। बताया कि जो जीव भूल से भी भगवान का नाम ले लेगा उस जीव का कल्याण अपने आप हो जाएगा। प्रतिदिन हरि नाम का जाप करने से जीव भाव बंधन से मुक्त हो जाता है। प्रभातफेरी में कृष्ण कृपा दास, भागवत तत्व दास, युग धर्मदास, व्रजेश नारद दास, बलवान गौरांग दास, सीए कृष्ण कुमार गर्ग, शांत नर्सिंग दास, शालिग्राम दास, मास्टर जयभगवान, जयप्रकाश, कृष्ण पांचाल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें