सोनीपत। बिजली निगम की ओर से शनिवार को 33 केवी सेक्टर-13 बिजली घर में मरम्मत कार्य होगा। उपमंडल अभियंता जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक सेक्टर-13, सेक्टर-12 पार्ट-1, जनता कॉलोनी, सिक्का कॉलोनी, पटेल नगर, उत्तम नगर, कलावती विहार, बंदेपुर, कबीरपुर और सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सेक्टर12, 15, अग्रसेन चौक, गांधी चौक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा सुबह 8 से 10 बजे तक 33 केवी सर्कल बिजली घर में मरम्मत कार्य होगा। उस समय एटलस रोड, सुभाष चौक, रेलवे रोड, गीता भवन चौक, अशोक नगर, मॉडल टाउन, ओल्ड डीसी रोड, मशद मोहल्ला, न्यू कॉलोनी, ब्रह्म कॉलोनी, जीवन नगर, तारा नगर, पंचम नगर, कबीरपुर में बिजली बंद रहेगी।