गोहाना । पानीपत में सीआईए-2 के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए गांव गढ़ी सिसाना निवासी राकेश उर्फ राका के शव का रविवार को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल बोर्ड ने छह घंटे में पोस्टमार्टम किया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के मौजूद रहने के अलावा पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करवाई गई। हालांकि शाम को पोस्टमार्टम होने के चलते परिजनों ने सोमवार सुबह शव लेने की बात कही है। शव को अस्पताल में ही रखा गया है।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटर प्रियव्रत उर्फ फौजी के छोटे भाई राकेश उर्फ राका की पानीपत के समालखा में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मौत हो गई थी। राकेश का साथी प्रवीण घायल हो गया था। राकेश के पिता ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उनके बेटे राकेश को हिरासत के दौरान मारा है और बाद में मुठभेड़ में मौत होने की कहानी बनाई है। परिजनों ने समालखा प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व गृह मंत्री अनिल विज से प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने पोस्टमार्टम पानीपत में नहीं कराने की बात कही थी। जिस पर रविवार को राका के शव का पोस्टमार्टम गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से करवाया गया। पोस्टमार्टम ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम वीरेंद्र ढुल के नेतृत्व में चिकित्सक डॉ. राहुल, डॉ. संग्राम व डॉ. अनिल की टीम ने किया। साथ ही वीडियोग्राफी करवाई गई। पोस्टमार्टम से पहले राकेश के पिता जय भगवान ने एसीपी जीत सिंह से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर किया हंगामा
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू होने से पहले परिवार के एक सदस्य की मौजूदगी की मांग की गई, मगर अनुमति नहीं मिलने पर परिजनों ने 10 मिनट तक हंगामा किया। अधिकारियों ने निष्पक्ष पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया। पोस्टमार्टम के दौरान गोहाना के एसडीएम आशीष वशिष्ठ, एसीपी जीत सिंह, सदर थाना गोहाना प्रभारी वजीर सिंह मौजूद रहे। वहीं पानीपत और समालखा से भी पुलिस और अधिकारी पहुंचे थे।
फोटो :24: खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई के दौरान विलाप करते मृतक राकेश उ