फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दंपती के शवों का हुआ पोस्टमार्टम, कनाडा से बेटी के लौटने पर अंतिम संस्कार

Wed, 10 Jul 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जनस्वास्थ्य विभाग के गोहाना रोड स्थित स्टाफ क्वार्टर में आत्महत्या करने वाले दंपती के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अब बेटी के कनाडा से लौटने के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग में बेलदार उत्तराखंड के जिला बागेश्वर के गांव असो के रहने वाले बलवंत (50) और पत्नी वीना (45) गोहाना रोड स्थित विभाग के क्वार्टर में रह रहे थे। दंपती का इकलौता बेटा राहुल चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है और शादीशुदा बेटी निशा कनाडा में रहती है। सोमवार सुबह बलवंत ट्यूबवेल चलाने के लिए गए थे। लौटे तो पत्नी वीना का शव फंदे पर लटका मिला था। जिस पर उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। मंगलवार को नागरिक अस्पताल में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। अब बेटी निशा के कनाडा से आने का इंतजार हैं। इसके बाद शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बुधवार को निशा सोनीपत पहुंच सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें