फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए फिर खुला पोर्टल, विद्यार्थियों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद अब तक दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थियों को राहत देते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने एक बार फिर दाखिले के लिए पोर्टल खोल दिया है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक विलंब शुल्क के साथ फीस जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैँ। पोर्टल स्नातक प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के लिए 29 अक्तूबर तक खुला रहेगा। हालांकि विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए 31 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। दाखिले के लिए पोर्टल खुलने से विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से 1 अगस्त से स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसके तहत आठ अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया चली। उसके बाद 12 अगस्त को पहली मेरिट लिस्ट व 19 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद महाविद्यालयों में करीब 50 फीसदी से अधिक सीटें खाली रह गई गई थीं। जिसे देखते हुए 26 अगस्त को ओपन काउंसिलिंग के लिए पोर्टल खोला गया। ओपन काउंसिलिंग की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई थी, लेकिन दाखिलों की स्थिति को देखते हुए इस तिथि को 3 सितंबर तक बढ़ा दिया था और 5 सितंबर तक फीस जमा की गई। इसके बाद भी महाविद्यालयों में 35 से 40 फीसदी तक सीटें रिक्त रह गईं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 12 सितंबर को एक बार फिर चार दिन के लिए पोर्टल खोला। फिर भी सभी सीटों पर दाखिला नहीं हो पाया था। महाविद्यालय प्रबंधन उच्चतर शिक्षा निदेशालय से पोर्टल खोलने की मांग कर रहे थे। जिसे देखते हुए एक बार फिर पोर्टल खोला गया है। जिले के अधिकतर महाविद्यालयों में 20 से 25 फीसदी सीटें रिक्त हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के पास 19 से 29 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाने का समय है।
25 तक दिवाली अवकाश, दाखिले के लिए दो दिन खुलेगा कॉलेज
दिवाली त्योहार को देखते हुए महाविद्यालय में बुधवार से दिवाली अवकाश शुरू हो गया है, जो 25 अक्तूबर तक रहेगा। हालांकि कुछ महाविद्यालयों ने वीरवार व शुक्रवार को महाविद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि इस दौरान केवल दाखिलों से संबंधित कार्य ही होगा। इसके लिए स्टाफ सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। उसके बाद 26 अक्तूबर से कॉलेज खुलेंगे।-
विज्ञापन

स्नातक पाठ्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिलों के लिए पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकते हैं। करीब 40 ऐसे विद्यार्थियों की लिस्ट हैं, जो अब तक दाखिले से वंचित हैँ। इन सभी को फोन कर पोर्टल खुलने की जानकारी दे दी गई है। महाविद्यालय में दिवाली अवकाश शुरू हो गया है। हालांकि दाखिले के लिए दो दिन और स्टाफ सदस्यों की ड्यूटी लगाई है। नए विद्यार्थी 29 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि फीस जमा करवाने के लिए 31 अक्तूबर तक का समय दिया गया है।- प्रो.एसके जावा, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें