फोटो : सोनीपत के खानपुर कलां स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी विद्यार्थियों के साथ शिक्ष
- फोटो : 1
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं में गांव खानपुर कलां स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल के 39 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की। इसमें पूर्वा 95.6 फीसदी अंक के साथ प्रथम, कामिनी व याशिका 95.2 फीसदी अंक के साथ द्वितीय व वंशिका 95 फीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। मौके पर स्कूल प्रबंधक बिजेंद्र मलिक, प्राचार्य नीलम मलिक, उप प्राचार्य कविता पांचाल, प्रोमिला, मंजु, स्वीटी, शीला, नरेश और सुमित मौजूद रहे। संवाद