फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ओलावृष्टि से तबाह हो गए पॉलीहाउस, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

Fri, 08 Mar 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में गत सप्ताह हुई ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसल नष्ट होने के साथ ही पॉलीहाउसों को भी नुकसान पहुंचा है। नेट व पॉलिथीन में छेद होने के साथ ही स्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुंचा है। यही नहीं पॉली हाउस में उगाई गई रंग बिरंगी शिमला मिर्च, खीरा व अन्य सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि उन्हें अब नए सिरे से पॉलिथीन व नेट लगाने होंगे, जिसके लिए 6 से 7 लाख रुपये तक खर्च वहन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह पहले तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई थी। हालांकि ओलावृष्टि का प्रभाव खरखौदा, राई व सोनीपत खंड में ही था। इसमें खरखौदा क्षेत्र में सबसे अधिक ओलावृष्टि हुई थी। जिससे किसानों की गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलें नष्ट हो गई। ओलावृष्टि से जहां पॉलीहाउस की पॉलिथीन व नेट फट गए थे। वहीं तेज हवाएं चलने से स्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुंचा था। प्रकृति की मार से नुकसान झेल रहे किसानों ने सरकार से जल्द मुआवजे की मांग की है, जिससे वह दोबारा से स्ट्रक्चर तैयार कर पॉलिथीन बदल सकें। संवाद
जिले में हैं करीब 150 पॉली हाउस
बागवानी अधिकारियों की मानें तो जिले में करीब 150 से अधिक पॉली हाउस हैं। हालांकि राई, खरखौदा व सोनीपत क्षेत्र के पॉलीहाउसों को ही अधिक नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से पॉलिथीन फट गए हैं। वहीं स्ट्रक्चर भी प्रभावित हुआ है। पॉलीहाउस में पानी भरने से सब्जियाें को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

साल में करीब 20 लाख रुपये तक की शिमला मिर्च करते हैं निर्यात
राई क्षेत्र के किसान नवीन ने बताया कि वह पॉलीहाउस में विभिन्न रंग की शिमला मिर्च की पैदावार कर निर्यात करते हैं। किसान का कहना है कि साल में करीब 20 लाख रुपये तक की शिमला मिर्च निर्यात करते हैं, लेकिन मौसम की मार से सब्जियों के साथ ही पॉलीहाउस तबाह गया है। अब नए सिरे से पॉलिथीन लगाना पड़ेगा।
काफी महंगा है बीज
किसान का कहना है कि ओपन में की जाने वाली खेती के मुकाबले पॉलीहाउस की खेती का बीज काफी महंगा आता है। पॉलीहाउस का स्ट्रक्चर तैयार करने में काफी खर्च आता है। अब एक एकड़ में लगाए गए पॉली हाउस में पॉलिथीन बदलने में करीब 6 से 8 लाख रुपये तक का खर्च आएगा।
वर्जन
जिले में हुई ओलावृष्टि से पॉलीहाउसों को भारी नुकसान पहुंचा है। विभाग ने किसानों के लिए आईएचडी स्कीम चलाई हुई है। जिसके तहत तीन साल पुराने पॉली हाउस में नेट, पॉलिथीन या स्ट्रक्चर बदलने के लिए 50 फीसदी तक सब्सिडी दी जा रही है। बशर्ते किसान ने पहले इस योजना का लाभ न उठाया हो। किसान अपना पॉलिथीन बदलने के लिए इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

राकेश कुमार, जिला बागवानी अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें