फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तोंद घटाने के लिए पसीना बहा रहे पुलिसकर्मी

Thu, 06 Jul 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस लाइन में बेहतर फिटनेस के लिए अभ्यास करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
सोनीपत। थानों और चौकियों में तैनात तोंद वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अब सुबह पुलिस लाइन में अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। उन्हें प्रतिदिन व्यायाम कराया जा रहा है। योग व पीटी का भी सहारा लेकर उनकी तोंद को घटाया जा रहा है। जिससे वह फिट रहकर तन्मयता से अपनी ड्यूटी कर सकें। पुलिस की कार्यशैली सुधारने में जुटे गृहमंत्री अनिल विज ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्री अनिल विज ने आदेश दिया था कि पुलिस विभाग में कई पुलिसकर्मियों का वजन अधिक हो गया है। समय के साथ-साथ उनका वजन और अधिक बढ़ता जा रहा है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की फिटनेस बनाए रखने के लिए अधिक वजन वाले सभी मुलाजिमों को फिट करने के लिए उनसे प्रतिदिन सुबह व्यायाम, योग व पीटी कराई जाए। अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिसकर्मियों की फिटनेस बहुत आवश्यक है। इसी के मद्देनजर यह निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद से पुलिस आयुक्त के निर्देश पर तोंद वाले पुलिसकर्मी अब रोजाना सुबह जमकर पसीना बहा रहे हैं। पुलिस लाइन में सुबह वह व्यायाम करने के साथ ही योग शिविर में भाग लेते हैं। योगाचार्य उन्हें पेट की चर्बी घटाने की यौगिक क्रियाएं करा रहे हैं। साथ ही पीटी का भी रोजाना अभ्यास करवाया जा रहा रहा है।

जिन पुलिसकर्मियों की फिटनेस बेहतर नहीं है उनका सुबह अभ्यास कराया जा रहा है। इसके लिए पुलिस लाइन में ही व्यायाम, योग व पीटी कराई जा रही है। जिससे उनका शरीर बेहतर रह सके। -देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें