फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिसकर्मी का मोबाइल फोन हैक कर ठगे 1.81 लाख रुपये

Thu, 14 May 2026 08:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिसकर्मी का मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगों ने खाते से 1,81,333 रुपये निकाल लिए। शिकायत पर थाना साइबर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। भैंसवान चौकी में तैनात रोहतक के गोहाना रोड के रहने वाले नरेंद्र ने शिकायत दी है कि 8 मई को उनके व्हाट्सएप पर एक वीडियो लिंक आया था। उसने लिंक पर क्लिक कर दिया। इससे उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद उनके बैंक खातों से ट्रांजेक्शन शुरू हो गई। उसने जांच की तो खाते से 1,81,333 रुपये निकाल लिए गए थे। इसके बाद उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर काॅल कर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें