फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटने से पुलिसकर्मी की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना । गांव लाठ और खेडी दमकन के बीच एक कार के अनियंत्रित होकर पलटने से पुलिसकर्मी की मात हो गई और दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची सदर गोहाना थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जाहरी निवासी प्रवीण आईआरबी (प्रथम) पुलिस में कार्यरत थे और उनकी ड्यूटी सोनीपत में थी। प्रवीण अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर मंगलवार देर शाम करीब सात बजे गोहाना से सोनीपत के लिए चले थे। कार में प्रवीण के अलावा उसके गांव का ही पुलिसकर्मी सतीश और रविंद्र, गांव जसराना का अमित और करनाल का आशीष सवार थे। जब वह गांव लाठ और खेड़ी दमकन के बीच पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जब कार पलटी तो वहां से हरियाणा रोडवेज की बस गुजर रही थी। चालक ने बस को रोक दिया और उसमें सवार यात्रियों ने उतर कर घायलों को कार से बाहर निकाला। घायल प्रवीण, सतीश और रविंद्र को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया गया। अमित और आशीष को दूसरे अस्पताल ले जाया गया। सदर थाना गोहाना प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मजीत ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। जांच व घायलों के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें