फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस करेगी विशेष गश्त, अतिक्रमण पर लगेगा अंकुश

Sat, 04 Nov 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28- बी. सतीश बालन पुलिस आयुक्त सोनीपत ।
विज्ञापन
सोनीपत। त्योहारी सीजन में धनतेरस, दिवाली व भैया दूज पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा प्रदान करने व अतिक्रमण पर अंकुश के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। सुरक्षा के लिए दर्जनभर स्थानों पर नाके लगाने के साथ ही 24 से अधिक प्वाइंट (बिंदु) चिह्नित कर वहां विशेष गश्त करने के निर्देश दिए हैं। आपराधिक वारदात को रोकने के लिए सभी तैयारी की गई है। हाईवे पर लोगों को जाम से बचाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। अवैध रूप से बम पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई के निर्देश गए हैं।
विज्ञापन


धनतेरस और दिवाली पर्व को लेकर बाजार सजने के साथ ही खरीदार पहुंचने लगे हैं। वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध शुरू कर दिए हैं। पर्व पर कच्चे क्वार्टर क्षेत्र, हलवाई हट्टा, सुभाष चौक क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग आधा दर्जन से अधिक पार्टियां तैनात की गई है। जिससे किसी के साथ अनहोनी घटना को तुरंत रोका जा सके। पुलिस ने अतिक्रमण को लेकर भी विशेष प्रबंध किए है। सड़क पर वाहनों को खड़ा करने से रोकने के लिए विशेष तैयारी की गई है। वाहनों को खड़ा करने के लिए विशेष स्थान सुनिश्चित किए गए हैं। जिससे यातायात सुचारु रह सके। पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा को लेकर दर्जनभर स्थानों पर नाके लगाने के निर्देश दिए है। जिसमें शहर सोनीपत, सिविल लाइन व सेक्टर-27 के अलग-अलग प्वाइंट चिह्नित किए हैं। इसके साथ ही 24 स्थानों पर लगातार गश्त करने को कहा गया है।

पटाखों पर प्रतिबंध के चलते की जाएगी विशेष चेकिंग

सोनीपत जिले में पटाखे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसे लेकर भी पुलिस चेकिंग अभियान चलाएगी। पटाखे बेचने व जलाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ग्रीन पटाखे बेचने व जलाने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन


सीसीटीवी से भी होगी निगरानी

पुलिस की एक टीम कंट्रोल रूम में भी सक्रिय रहेगी। वह सीसीटीवी से शहर के प्रमुख स्थानों व मार्गों पर नजर रखेंगे। कोई भी वारदात होने पर कंट्रोल रूम से आरोपियों की लोकेशन सर्च कर संबंधित पुलिस टीम को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पुलिस सर्विलांस टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। पुलिसकर्मी बाजारों के प्रधानों और व्यापारी नेताओं के भी संपर्क में रहेंगे। जिससे सुरक्षा में सहयोग मिल सके।



होटल, ढाबों व धर्मशाला में विशेष चेकिंग के निर्देश

सीपी ने थाना प्रबंधकों को अपने क्षेत्र में होटल, ढाबों, धर्मशाला की शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक चेकिंग करने के आदेश किए हैं। साथ ही होटल, ढाबा संचालकों को जागरूक करें की कोई संदिग्ध व्यक्ति उनके पास आए तो उसकी सूचना पुलिस को दी। किसी को भी बिना आईडी लिये कमरा न दें। इसके साथ ही दुकानदारों को किसी अनजान व्यक्ति का सामान दुकान में नहीं रखने के प्रति जागरूक करें। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों से तालमेल रखा जाए।

त्योहारी सीजन में सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसके लिए विशेष योजना तैयार की गई है। त्योहारी सीजन में सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोताही नहीं बरतने दी जाएगी। पुलिसकर्मियों को बाजार व भीड़ वाले स्थानों के साथ ही बस स्टैंड व अन्य स्थानों पर सादे कपड़ों में भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


बी सतीश बालन, पुलिस आयुक्त सोनीपत

फोटो 28- बी. सतीश बालन पुलिस आयुक्त सोनीपत ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें