खरखौदा। सैदपुर चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान एक पिकअप से अवैध रूप से लाई गई शराब की 150 पेटियां पकड़ी हैं। पिकअप चालक पुलिस से खुद को घिरता देख मौके से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने आबकारी निरीक्षक को मौके पर बुलाया और इसके बाद पिकअप की जांच की तो उसमें से करीब पौने चार लाख रुपये की 150 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए शराब की पेटियों से भरी पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। सैदपुर चौकी प्रभारी जलजीत सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर पिकअप गाड़ी के मालिक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ताकि शराब कहां से लाई गई और कहां पर लेकर जाई जा रही थी, इसका पता चल सके।