सोनीपत। बिजली के ट्रांसफार्मर पर चढ़ने की कोशिश कर रहे एक मंदबुद्धि व्यक्ति को समय रहते पुलिस ने पहुंचकर बचा लिया। पुलिस टीम ने व्यक्ति को अपने संरक्षण में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण करवाया है। पुलिस टीम ने व्यक्ति के परिवार से संपर्क कर उन्हें अपने साथ ले जाने के लिए कहा, लेकिन जब परिवार के लोग नहीं पहुंचे तो पुलिस ने व्यक्ति को अपना घर संस्थान दिल्ली भेज दिया, जहां उसका इलाज किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से व्यक्ति की जान बचाई जा सकी।