सोनीपत। गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में सूर्य नमस्कार अभियान 2026 के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार को पुलिसकर्मियों की ओर से पीटी व परेड के साथ योगाभ्यास किया जा रहा है। इसमें सूक्ष्म व्यायाम, यौगिक जॉगिंग, सूर्यनमस्कार, विभिन्न आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया जाता है। योग अभ्यास से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, मन शांत रहता है और सकारात्मकता का विकास होता है। नियमित योग और सूर्य नमस्कार से स्वास्थ्य सुदृढ़ रहता है और मानसिक प्रसन्नता भी बनी रहती है। यह कार्यक्रम आयुष विभाग और योग आयोग हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस विभाग सहित शिक्षा, खेल और अन्य विभागों में आयोजित किया जा रहा है। पुलिस लाइन में यह योगाभ्यास एसीपी वीपी गहलोत, राज सिंह मोर और लाइन इंचार्ज राकेश के नेतृत्व में आयुष योग सहायक जीत राम की ओर से कराया जा रहा है। यह अभियान 12 फरवरी तक संचालित रहेगा।