फोटो 23: सोनीपत के गांव दातौली स्थित देवो आश्रम में अशक्त लोगों को कंबल वितरित करते सहायक पुलिस
गन्नौर। दातौली गांव स्थित देवो आश्रम में रह रहे मानसिक रूप से अशक्त लोगों की मदद के लिए सामाजिक संगठन और गन्नौर पुलिस आगे आए। सहायक पुलिस आयुक्त ऋषिकांत और गन्नौर थाना प्रभारी धीरज कुमार ने आश्रम में लगभग 100 कंबल भेंट किए और जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री वितरित की। एसीपी ऋषिकांत ने कहा कि संगठन ने इस सेवा कार्य से सेवा भावना का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से समर्थ लोगों को इस तरह के सेवा कार्य करने चाहिए, ताकि जरूरतमंदों की लाभ मिल सके। इस अवसर पर नरेंद्र पतांजली, अक्षय त्यागी, रवि गर्ग, राजेंद्र गोस्वामी, राजबीर रापरिया व एएसआई जसबीर आदि भी मौजूद रहे। संवाद