फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर शराब तस्कर भूपेंद्र को लेकर उसके ठिकानों पर दबिश देती रही पुलिस, की गई पूछताछ  

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। खरखौदा शहर के बाइपास पर शराब माफिया भूपेंद्र ठेकेदार के रात को आत्मसमर्पण करने के बाद से पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। उसके ठिकानों पर रातभर दबिस भी दी। पुलिस टीम की तरफ से जब्त की गई शराब को आरोपी के गोदाम में ही रखने के बाद उसमें भारी गोलमाल व गोदाम में अवैध शराब मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पर शिकंजा कस दिया था। जिसके चलते उसने रात को सरेंडर कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके साथियों व सांझेदारों का पता लगा रही है। शराब तस्कर भूपेंद्र ठेकेदार ने रात को खरखौदा थाना में आत्मसमर्पण कर दिया था। उसके बाद तुरंत पुलिस उसे उसके ठिकानों पर लेकर गई। रात भर पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में इतना ही बता रही है कि हर पहलु की जांच जारी है। पुलिस ने उसके ठिकानों से कितनी शराब और बरामद की है इसके बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस मामले को लेकर आरोपी के पुलिस कर्मियों से रहे संबंधों का पता लगा रही है। इसके साथ ही पुलिस अब यह भी पता लगाएगी कि आरोपी का किसी नेता का सरंक्षण तो नहीं मिला था। पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर से अब कई राज खुल सकेंगे। जिससे पता चलेगा कि शराब में हुए गोलमाल में कैसे और किसने मदद की और उसके तार कहां-कहां और कितने बड़े स्तर पर जुड़े हुए हैं। जिसके बल पर वह इस धंधे में काफी आगे तक बढ़ गया था। अवैध शराब के धंधे में भूपेंद्र ठेकेदार के पुलिस पकड़ में आने के बाद अब पुलिस उसके साथियों की तलाश में भी दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें