गन्नौर। बड़ी थाना पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार के साथ चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रूप से लाई जा रही शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गन्नौर के गांधी नगर निवासी विनय है। बड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गन्नौर फ्लाईओवर पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रुकवा कर तलाशी ली तो उसमें देशी शराब की 19 पेटियां मिलीं जिसमें 950 पव्वे बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी विनय कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर दिया। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।