गन्नौर। अग्रवाल अस्पताल के पास प्लॉट में कपड़े में लिपटा हुआ भ्रूण जैसा शव दिखाई देने पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना गन्नौर पुलिस ने जांच की तो वह बंदर के बच्चे का शव निकला। शव सड़ चुका था। वह काफी दिनों से वहां पड़ा हुआ था। पुलिस ने लोगों की उपस्थिति में उसे गड्ढा खोदकर दफना दिया दिया।