फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: खरखौदा में मारुति सुजुकी के प्लांटों का PM मोदी 28 को करेंगे शिलान्यास, 900 एकड़ में लगेंगे दो प्लांट

Wed, 17 Aug 2022 06:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के खरखौदा में आईएमटी क्षेत्र में मारुति सुजुकी ने कार बनाने के लिए 800 एकड़ व सुजुकी ने मोटरसाइकिल बनाने के लिए 100 एकड़ जमीन खरीदी है। कुल 900 एकड़ जमीन पर प्लांट लगाए जाएंगे। जिससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
IMT खरखौदा में बनाई गई सड़क। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले में आईएमटी खरखौदा में स्थापित होने वाले मारुति सुजुकी के प्लांटों का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। खरखौदा आईएमटी में 28 अगस्त को शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसकी एचएसआईआईडीसी महकमे द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


खरखौदा आईएमटी में मारुति सुजुकी द्वारा जहां कार निर्माण के लिए 800 एकड़ जमीन खरीदी गई हैं। वहीं सुजुकी मोटरसाइकिल द्वारा 100 एकड़ जमीन पर अपना मोटरसाइकिल निर्माण के लिए प्लांट स्थापित किया जाना है। जिसे लेकर जमीन अधिगृहण का काम बीते दिनों पूरा किया जा चुका है।

मारुति की तरफ से बीते दिनों ही अगस्त माह के अंत में प्लांटों का शिलान्यास करने की संभावना जताई गई थी, जिस पर एचएसआईआईडीसी की तरफ से मुहर लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 अगस्त के कार्यक्रम के माध्यम से दोनों प्लांटों की शिलान्यास करने की बात कहते हुए तैयारियों को शुरू करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन


मारुति की तरफ से फिलहाल इस कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन एचएसआईआईडीसी की तरफ से अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। जिसमें स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की बैठक से लेकर आला स्तर पर भी अधिकारी व्यवस्था को बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों प्लांटों का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें