फोटो: सोनीपत के गन्नौर में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित बाल रोग विशेषज्ञ। स्रोत: संगठन
गन्नौर। भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी (आईएपी) सोनीपत से जुड़े बाल रोग विशेषज्ञों ने जिले को बाल क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन में आदर्श जिला बनाने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के अवसर पर जीटी रोड स्थित निजी रेस्तरां में आयोजित बैठक में विशेषज्ञों ने एक-एक बाल टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार अवधि तक पोषण सहायता देने का निर्णय लिया। राज्य बाल क्षय रोग नोडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र मित्तल ने पहल की सराहना करते हुए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। सिविल सर्जन डॉ. अनुराधा जैन ने टीबी की जल्द पहचान और उचित उपचार को जरूरी बताया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. तरुण यादव और आईएपी अध्यक्ष डॉ. बलदेव राज ने पहल को महत्वपूर्ण बताया।