फोटो 01: सोनीपत के छोटूराम आर्य महाविद्यालय में ड्रग्स जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी व
सोनीपत। वेस्ट रामनगर स्थित छोटूराम आर्य महाविद्यालय में शनिवार को युवा रेडक्रॉस (वाईआरसी) की ओर से ड्रग्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वाईआरसी स्वयंसेवक वंश, दिव्या व रवि ने युवाओं को नशे से दूर रहने के बारे में जागरूक किया। साथ ही उन्हें नशे से हाेने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। वाईआरसी की संयोजक डॉ. रितु दहिया ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज का संकल्प दिलाया। प्राचार्य महोदय ने सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने का आग्रह किया।