जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में शून्य भेदभाव को लेकर शपथ लेती प्राचार्य व छात्राएं। स्रोत : संस्था
सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में रोटरैक्ट क्लब एवं यूनिवर्सिटी आउट रिच प्रोग्राम टीम के सहयोग से शून्य भेदभाव दिवस पर समानता विषय पर आयोजित जागरूकता शिविर में रोटरैक्ट क्लब की अध्यक्ष आशु मलिक ने विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को सामूहिक शपथ दिलाई। इसमें सभी ने धर्म, जाति, लिंग या सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर भेदभाव नहीं करने और समानता, सेवा और मानव गरिमा के मूल्यों को अपनाते हुए एक समावेशी समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की शपथ ली। संस्था के अध्यक्ष डाॅ. ओपी परूथी और कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।