सोनीपत के गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में खो-खो प्रतियोगिता के दौरान जिला खेल अधिकारी मनोज
सोनीपत। सीएम कप प्रतियोगिता में खंड स्तर पर सोनीपत व राई के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। प्रतियोगिता में 7 अगस्त को सोनीपत व राई खंड के मुकाबले कराए गए। सीएम कप में 14 से 23 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सीएम कप में खाे-खो व हैंडबॉल के मुकाबले गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में कराए गए। कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और फुटबॉल के मुकाबले राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कराए गए।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि खंड स्तर पर प्रतियोगिता में करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में 8 अगस्त को खरखौदा, गन्नौर व मुरथल खंड 9 अगस्त को गोहाना व मुंडलाना और 10 अगस्त को कथूरा खंड के मुकाबले होंगे। सीएम कप प्रतियोगिता में खंड, जिला व राज्य तीन स्तरों पर होने वाली है। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को दो लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर डेढ़ लाख व तृतीय स्थान पर एक लाख रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा।
यह रहा परिणाम
खो खो स्पर्धा : सोनीपत खंड में पुरुष व महिला वर्ग के मुकाबलों में सुभाष स्टेडियम की टीमें प्रथम स्थान पर रही। वहीं राई खंड में पुरुष वर्ग में पबसरा क्लब पहले स्थान पर रहा।
बास्केटबॉल : सोनीपत खंड में पुरुष वर्ग में एससीआरएम बीबी अकादमी व महिला वर्ग में गीतांजलि स्कूल प्रथम रहा। वहीं राई खंड पुरुष व महिला वर्ग में गांव हलालपुर के लक्खी राम मेमोरियल स्कूल की टीम प्रथम रही।
हैंडबॉल : सोनीपत खंड में पुरुष वर्ग में एससीआरएम स्कूल व महिला वर्ग में सुभाष स्टेडियम की टीम प्रथम स्थान रही।
वॉलीबॉल : राई खंड में पुरुष वर्ग में गांव नाहरी के राजकीय स्कूल की टीम प्रथम रही।