फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एक पेड़ मां के नाम अभियान में 200 पौधों का रोपण

Fri, 31 Jul 2026 07:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एन्विकॉन सोसाइटी, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण किया गया। महाविद्यालय परिसर, रेलवे ट्रैक के आसपास तथा हिंदू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी के खेल मैदान में करीब 200 पौधे लगाए गए। प्रबंधन समिति सदस्य रामकरण, वेदप्रकाश गुप्ता और सत्यनारायण शर्मा ने अभियान का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल, उप-प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल तथा एन्विकॉन संयोजक डॉ. अमृता कुमारी के नेतृत्व में एनएसएस, एनसीसी के स्वयंसेवकों और छात्राओं ने पौधों के संरक्षण व नियमित देखभाल का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें