फोटो संख्या:86- पोती के जन्मदिन पर गांव सिसोठ में पौधरोपण करते परिजन--स्रोत- परिजन
- फोटो : Samvad
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ निवासी वेदप्रकाश आर्य ने समाज के लिए एक मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी पोती तिक्षिका के 12वें जन्मदिन के अवसर पर गांव में पांच पौधे लगाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। वेदप्रकाश आर्य ने बताया कि उनकी पोती तिक्षिका, असिस्टेंट कमांडेंट शौर्यपाल की पुत्री है, जो वर्तमान में छठी कक्षा में पढ़ती है और अपने माता-पिता के साथ बाहर रह रही है।