फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़ी, खोखे में आग लगने से दो लाख रुपये और सामान जला

विज्ञापन
गांव लिवासपुर में जले नोटों के साथ बैठी निर्मला। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर एकत्रित किए गए दो लाख से अधिक की राशि व खोखे में रखा सामान आग में जलकर खाक हो गया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव लिवासपुर निवासी पूर्ण सिंह व उनकी पत्नी निर्मला गांव के अड्डे पर चाय का खोखा चलाते हैं। उनके परिवार के अन्य सदस्य गांव में रहते हैं। उनकी बेटी की 28 नवंबर को शादी है। वह लंबे समय से शादी के लिए पाई-पाई जोड़ रहे थे। उन्होंने दो लाख से अधिक रुपये एकत्रित कर बक्से में रखे थे। साथ ही कुछ दिन पहले ही वह फ्रिज व अन्य सामान भी लेकर आए थे। वह भी खोखे में रखा था। निर्मला ने बताया कि रविवार रात को वह तथा उनके पति पूर्ण सिंह खोखे में सो रहे थे। रात में अचानक बाइक में आग लगी दिखाई दी। जिस पर वह उठ गई। उसने अपने पति को उठाने का प्रयास किया, लेकिन अच्छे से चल नहीं सकते, जिसके चलते वह उठ नहीं पाए। इसी बीच बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उन्हें तुरंत खोखे से बाहर आने के लिए कहा। वह बाहर आई और पति के बारे में बताया। युवक उनके पति को उठाकर निकाले। इस दौरान अंदर बांधी गई उनकी गाय भी आग से हल्की झुलस गई। गनीमत रही कि आग से रस्सी जल गई, जिसके गाय बच गई। निर्मला ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने बताया कि खोखे में आग इत्तफाकिया लगी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें