फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: देशी शराब से भरी पिकअप पकड़ी, चालक गिरफ्तार

Wed, 01 May 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
देशी शराब से भरी पिकअप गाड़ी चालक सचिन पुलिस की गिरफ्त में। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। सोनीपत रोड पर आबकारी विभाग व गन्नौर थाना पुलिस ने अवैध रूप से लाई जा रही देशी शराब से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी। इसमें देशी शराब की 199 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने आबकारी निरीक्षक अमरजीत की शिकायत पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक अमरजीत ने बताया कि वह गन्नौर थाना के उप निरीक्षक राजकुमार, हवलदार राजकुमार, रामअवतार व होमगार्ड गुलाब सिंह के साथ गन्नौर-सोनीपत मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बोलेरो पिकअप गाड़ी को रुकवा कर जांच की तो उसमें शराब की पेटियां भरी हुई थे। गाड़ी चालक से जब परमिट व लाइसेंस मांगा तो उसके पास दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। उसने अपनी पहचान दयालपुरा, गुड़ मंडी करनाल निवासी सचिन के रूप में दी। जांच करने पर गाड़ी से देशी शराब मार्का रेस 7 की 150 पेटी व देशी शराब मार्का नाइट ब्लू की 49 पेटी बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी व शराब की पेटियों को जब्त कर आबकारी निरीक्षक की शिकायत पर गाड़ी चालक सचिन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस सचिन से पूछताछ कर रही है। मामले में संलिप्त बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें