सोनीपत के गोहाना में बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में रोष जताते हरियाणा स्वास्थ्य विभाग फार्म
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग फार्मेसी अधिकारी ने मांगों को लेकर रोष जताया। उन्होंने सरकार से पे-ग्रेड बढ़ाने, रिक्त पदों को भरने की मांग की। साथ ही सरकार को चेताया कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह पेन डाउन हड़ताल शुरू कर सामूहिक रूप से अवकाश लेंगे। फार्मेसी अधिकारी अमित ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। 23 जुलाई को एक घंटे के लिए पेन डाउन हड़ताल की जाएगी इसके बावजूद भी उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो फार्मासिस्ट 26 जुलाई से सामूहिक अवकाश कर आंदोलन करेंगे।