फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति को झांसे में लेकर बैंक खाते से उड़ाए 5680 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के अशोक विहार के रहने वाले व्यक्ति को झांसे में लेकर उनके खाते से 5680 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। अशोक विहार के रहने वाले हंसराज ने बताया कि उनके पास अशोक कुमार व रामभाटी ने फोन कर उससे खाते के बारे में जानकारी लेकर नकदी निकाल ली। जब उसके पास मैसेज आया तो उसे ऑनलाइन ठगी का पता लगा। जिस पर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले में एक माह के दौरान करीब सात मामले ऑनलाइन ठगी के दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें